एशिया कप : भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे पर शुरू हुई राजनीति

 

  • इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे के फैसले पर पहली बार आया श्रीलंका और बांग्लादेश बोर्ड का रिएक्शन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को जब एशिया कप 2023 के सुपर-4 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले के लिए एशियान क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने रिजर्व डे का ऐलान किया तो क्रिकेट के गलियारों में इस फैसले की काफी आलोचना हुई।

दरअसल, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले के अलावा सुपर-4 के अन्य किसी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में कहा जाने लगा कि सुपर-4 में मौजूद बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें इससे काफी नाराज होगी। 

मगर अब पहली बार एसीसी के इस फैसले पर बांग्लादेश और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड का रिएक्शन सामने आया है। दोनों ही बोर्ड्स का कहना है कि एसीसी ने यह फैसला सुपर-4 में मौजूद सभी टीमों की सहमति से लिया है। 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा- सुपर 11 एशिया कप सुपर 4 चरण की भारत-पाकिस्तान प्रतियोगिता के लिए रिजर्व डे सुपर 4 में मौजूद सभी चार टीमों के बोर्ड के परामर्श से लिया गया था। इसलिए, एसीसी ने सभी की मंजूरी के बाद प्लेइंग कंडिशन में बदलाव किया। 

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिखा- सुपर 11 एशिया कप सुपर 4 चरण में भारत-पाकिस्तान मुकाबल के लिए एक रिजर्व डे जोड़ा गया है जिसने एशिया कप खेलने की स्थिति को प्रभावी ढंग से संशोधित किया है। 

स्थिति स्पष्ट करने के लिए यह निर्णय सुपर-4 में भाग लेने वाली सभी चार टीमों और एसीसी की सहमति से लिया गया है। टूर्नामेंट में अब भारत और पाकिस्तान मुकाबले के अलावा फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे होगा।

टीम इंडिया को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 का पहला मुकाबला खेलना है। यह मैच कोलंबो में खेला जायेगा और इस दिन बारिश के 90 प्रतिशत चांस है। अगर 10 तारीख को यह मैच पूरा नहीं हो पाता है तो इस मैच को 11 सितंबर को पूरा किया जायेगा। 

इस स्थिति में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्थ हो जायेगा। दरअसल, भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 12 सितंबर को है। अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला 11 सितंबर तक चलता है तो टीम इंडिया को लगातार तीन दिन मैच खेलने होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse