जी-20 में बाइडन के भारत आते ही पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड, जानें क्या...

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को मुक्त, खुले, समावेशी और लचीले हिंद-प्रशांत का समर्थन करने में क्वाड समूह के महत्व पर शुक्रवार को जोर दिया। दरअसल बाइडन जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आये हुए हैं। जी-20 समिट से पहले पीएम मोदी और बाइडन के मुलाकात हुई। 

वहीं बाइडन से भारत में मुलाकात करने के साथ ही पीएम मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान बाइडन तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो भारत आये हैं। इससे पहले अमेरिकी प्रसिडेंट रहे बराक ओबामा साल 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत का दौरा कर चुके हैं। 

वहीं 2020 में डोनाल्ड ट्रंप भी भारत दौरे पर आये थे। इस दोनों अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत में स्वागत पीएम मोदी ने ही किया था। भारत आने वाले सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डी आइजनहावर थे। आइजनहावर दिसंबर 1959 में भारत आये थे। उन्होंने भारतीय संसद के विशेष सत्र को संबोधित किया था और ताजमहल भी देखने गये थे। 

वहीं इसके बाद जुलाई 1969 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन, जिमी कार्टर जनवरी 1978 में, मार्च 2000 में बिल क्लिंटन, मार्च 2006 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत के दौरे पर आये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse