डुमरी विधानसभा उपचुनाव : अब लोगों को आठ सितंबर का इंतजार

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया है। वहीं अब वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी। 

एक अधिकारी के मुताबिक, डुमरी उपचुनाव में 1.44 लाख महिलाओं सहित 2.98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं और वे तीन निर्दलीय सहित कुल छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

डुमरी में निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ होम गार्ड की तैनाती की गयी थी। डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। 

महतो साल 2004 से राज्य विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

जबकि आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी से यशोदा देवी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रही हैं। वहीं, आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मोहम्मद अब्दुल मोबीन रिजवी को टिकट दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse