सड़क पर भीख मांगते दिख रहे जेटेट पास शिक्षक

 

सड़क पर उतरे जेटेट पास शिक्षक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जेटेट टीचर शिक्षक दिवस के दिन सड़कों पर हैं और भिक्षाटन के लिए मजबूर हैं। सभी एक मांग वेतनमान का नारा लगाते हुए राजधानी रांची की सड़कों पर हैं। 

उनका कहना है कि जब हमने टेट परीक्षा पास करके हम इस पेशे में आए हैं तो हमें उचित वेतनमान क्यों नहीं दिया जा रहा है। टेट पास शिक्षकों का कहना है मुख्यमंत्री ने 4 साल पहले ही वादा किया था कि हमारा समायोजन किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने तीन महीने का समय दिया था लेकिन आज कई साल बीत गये मुख्यमंत्री लगता है अपना वादा भी भूल चुके हैं। ऐसे में हम बस उन्हें याद दिलाना चाह रहे हैं कि हमने ही सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया था। 

अगर वो हमारा योगदान भूलते हैं तो हम अगले चुनाव में मुख्यमंत्री को अपना योगदान फिर से याद दिला सकते हैं। आपको बता दें कि सही वेतनमान और समायोजन की मांग के साथ राजभवन के सामने टेट पास शिक्षक पिछले 15 दिनों से आंदोलनरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse