एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। केरसई प्रखंड अंतर्गत टैंसेर पूर्वी पंचायत के ढोढीजोर में वज्रपात से दो महिला की मौत हो गयी। साथ ही एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
जानकारी के अनुसार, जयमति देवी, भुखली देवी और वीरसमनी देवी तीनों एक साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से जयमती देवी और भुकली देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही बिरसमनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे ग्रामीणों की मदद से गोबर का लेप लगाकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही केरसई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। केरसई अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी। साथ ही मुआवजे को भी जल्द से जल्द देने का प्रयास किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse