रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की अगुवाई में बीसीसीआइ ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। रोहित ने कहा कि वनडे क्रिकेट में आपके पास ज्यादा समय होता है। 

टी-20 में आपके पास रणनीति बनाने या नये प्लान के बारे में सोचने का समय नहीं होता है। यह सिर्फ हमारे साथ नहीं है। यह हर टीम के साथ है। हर विश्व कप में ऐसा होता है, कोई न कोई खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाता है। हमें सबसे बेहतरीन टीम चुननी होती है और ऐसे में किसी न किसी को टीम से बाहर रखना पड़ता है। 

हमें टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई की जरूरत होती है। हमनें पिछले कुछ वर्षों में यह महसूस किया कि हमारी टीम में इसकी कमी है। कई मौकों पर हमें लगा कि हमारी टीम की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। नौवें, दसवें या 11वें नंबर के खिलाड़ियों का काम सिर्फ गेंदबाजी करना नहीं है। कई मौकों पर ये लोग 10-15 रन बना जाते हैं, जो हार और जीत का अंतर साबित होते हैं। 

विश्व कप के लिए भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse