टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान व एलिम्को भुनेश्वर के तत्वावधान में चार सितंबर को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिये जांच शिविर सह सहायक उपकरण वितरण कैंप लगाया गया।
इसमें दिव्यांग बच्चों का जांच के अलावे छह स्कूली दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्घ कराया गया। साथ ही इसके उपयोग की जानकारी दी गई। बच्चों को दिये गये उपकरणों में व्हील चेयर, इअर बाइंड और बैसाखी शामिल है।
मौके पर बीईईओ जयनाथ महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ना कार्यक्रम का उदेश्य है। बच्चों के माता पिता एवं समुदाय को संवेदीकृत कर समावेशी शिक्षा को सफल बनाने के लिये समाज को जागरूक करने की जरुरत है। ताकि दिव्यांग बच्चों को उनकी उनकी दिव्यांगता का पहचान करते हुए क्षमता अनुरुप आवश्यक रणनीति बनाया जा सके।
कार्यक्रम में डॉ तपस कुमार, अनुभव कुमार और पवन कुमार ने बच्चों की दिव्यांगता जांच की। कैंप के सफल आयोजन में बीपीओ रामविजय खलखो, आरटी शबाना खातून, तैयब अंसारी, असद इकबाल, रुकसाना प्रवीण, रिजवान अंसारी आदि का योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse