टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संगठन विस्तार एवं 17 सितंबर को ईईएफ मैदान की आयोजित बदलाव संकल्प सभा की तैयारी को लेकर रविवार को स्थानीय डाक बंगला में बैठक किया गया। अध्यक्षता मुन्ना मुंडा ने किया।
कार्यक्रम के प्रचार के लिए देवेन्द्रनाथ महतो, जुगेश मुंडा को जिला प्रभारी, मार्शल महतो, मुन्ना मुंडा, बालेश्वर बेदिया, सुरेश महतो, फलिन्द्र करमाली, राकेश महतो, चंदन महतो, राजगीर करमाली, नरेश महतो, नरेश महली, जिम्मी महली, बसंत करमाली, सुनील महली, गोपाल महतो को प्रखंड प्रभारी एवं रूपेश महतो व मोतीलाल को मीडिया प्रभारी सहित पंचायत प्रभारियों का घोषणा किया गया। मौके पर लखीन्द्र महतो, सुमित महतो, राजेश महतो, बीरबल महतो, सुधांसु महतो, रंजन, पिया महली, रामपोदो महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
इसमें उल्लेख करने की आवश्यकता है कि बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुन्ना मुंडा प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष है, उन्होंने न इस्तीफा दिया है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse