टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज रांची के 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के इलाही नगर, संजीवनी नगर एवं ज़ाकिर कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित उनकी शिकायतों व सुझावों को जाना।
उन्होंने आम मतदाताओं से सीधे वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूट तो नहीं गया है, क्या बीएलओ उनके घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं? साथ ही मतदाता सत्यापन के उपरांत क्या घर-घर के बाहर स्टीकर लगाये गये हैं?
इतना ही नहीं, उन्होंने एक अपार्टमेंट व दो स्लम इलाके के मतदाताओं के बीच बैठकर उनसे सामूहिक विमर्श भी किया। उक्त भ्रमण से पूर्व उन्होंने अपने सभा कक्ष में रांची की उपयुक्त एवं उनके निर्वाचन कार्यो से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
श्री कुमार ने कहा कि हर बार यही संज्ञान में आता है कि रांची के मतदाता अच्छे प्रतिशत में वोट नहीं करते हैं, यह बात यहां के मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए गंभीरता के साथ चिंतन करने योग्य है।
उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कोई भी वोटर छूटे नहीं इस उद्देश्य से हमें साथ मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा घर- घर जाकर मतदाता सूची को सत्यापित करने एवं जो अहर्ता प्राप्त मतदाता हैं उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने और उनका पहचानपत्र निर्गत करने का काम किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse