कोडरमा : डिस्ट्रिक होटल एसोसिएशन के नये सत्र के पदाधिकारी का चयन

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शगुन बैंक्वेट एंड होटल में होटल एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उपदेश एसोसिएशन के नए सत्र के लिए पदाधिकारीगण का चुनाव करना था। 

हर साल एसोसिएशन के नए सत्र में नए पदाधिकारी गन का चुनाव किया जाता है, जिससे एसोसिएशन में नई ऊर्जा का संचालन होता है और होटलों को सुचारु रूप से चलने के लिए सरकारी एवं एसोसिएशन द्वारा निर्धारित नियमों का भी विश्लेषण किया जाता है।

एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सहमति से कोडरमा डिस्ट्रिक्ट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर श्री उमा शंकर प्रसाद जी, होटल एम आर के संचालक का चयन किया गया।

सचिव के पद पर श्री सुधीर सिंह जी, होटल द युवराज के संचालक का चयन किया गया तथा कोसा अध्यक्ष के पद के लिए श्री शशि कुमार, होटल पी जी के संचालक का चयन किया गया। संगठन को मज़बूत बनाने के लिए भी कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। और भविष्य में समाज के प्रति एसोसिएशन ने सामाजिक कार्यों को भी करने का निश्चय किया। 

बैठक में नवनीत बर्नवाल, राकेश जैन, राहुल मोदी, आशीष छाबरा, अभिषेक कुमार, गौरव चौधरी, उमा शंकर प्रसाद, अरुण सूद, विनय सिंह, सुधीर सिंह, राहुल यादव, देवेश भगत, मनीष सूद, शशि कुमार एवं पल्लव कुमार मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse