कोडरमा के कांग्रेसियों ने डुमरी उपचुनाव में किया प्रचार-प्रसार

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर डुमरी विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा कर महागठबंधन प्रत्याशी झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। 

कोडरमा जिला ओबीसी विभाग के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के कुलगो, डुमरी बाजार, हेठनगर, जोगीडिह, पोरैया, निमियाघाट, दलगी, मधुपुर मजार, लाल बाजार, प्रतापपुर, शंकरडिह आदि क्षेत्र का तूफानी दौरा कर आमजन एवं सम्मानित जनता के बीच महागठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में 5 तारीख को तीर धनुष चुनाव चिन्ह क्रम संख्या एक पर मतदान करने की अपील की। 

चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि डुमरी की जनता ने टाइगर जगन्नाथ महतो को श्रद्धांजलि देने का मन बना लिया है और 50,000 से अधिक मतों से महागठबंधन की झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बेबी देवी विजय होगी जो इंडिया महागठबंधन के लिए जीत का तोहफा होगी। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री हाफिजुल हसन, विधायक सुदिवय कुमार सोनू सहित महागठबंधन से कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक अनूप जय मंगल सिंह, विधायक इरफान अंसारी, विधायक उमाशंकर यादव अकेला, राजद के सत्यानंद भोक्ता सहित महागठबंधन के सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत ने जीत पर मोहर लगा दिया है। 

चुनाव प्रचार अभियान में कोडरमा जिला कांग्रेस महासचिव आशीष पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम शामिल रहे जबकि कुलगो मुखिया सहदेव महतो ,पोरैया मुखिया राजकुमार महतो, प्रखंड प्रभारी प्रवेज अख्तर, मेघलाल महतो छोटन ओझा पहाड़पुर मुखिया राजू महतो, महादेव महतो डमरू महतो गिरधारी लाल सहदेव महतो विनोद मंडल सहित डुमरी विधानसभा के सम्मानित जनता उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse