टीम एबीएन, रांची। डुमरी में प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी को साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम एक ओपन रूफ वाहन से पूरे क्षेत्र में रोड शो करते हुए गुजरेंगे। उनके साथ सहयोगी मंत्री व अन्य नेता भी रहेंगे।
इधर सीएम के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। जगह जगह जवानों की तैनाती की गयी। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है।
बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार 5 सितंबर को होना है। ऐसे में प्रचार को शोर रविवार को थम जायेगा। इसके बाद उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और अपने समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करेंगे। उपचुनाव के परिणाम 8 सितंबर को आयेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse