टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के सह समन्यवक अनुभव चक्रबर्ती ने देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप में भारतीय वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि है। चंद्रमा के बाद अब सूर्य पर भारत की बुलंदियों का सितारा चमकेगा। उन्होंने कहा कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक और छलांग लगायी है।
इसरो के वैज्ञानिकों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की प्रगति को लेकर अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है और हम सब भारतीय आज अपने वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse