एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसाढ़ वन क्षेत्र में चेतमा जंगल में उसी गांव के दीपक कोरवा पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। दीपक दोपहर में चेतमा बथान पाट जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। दीपक कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बारेसाढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी व अरुण कुमार ने उसे गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रिजर्व वन क्षेत्र में जाने से बचें। इन दिनों यहां जंगली जानवरों की संख्या काफी बढ़ गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse