वाराणसी की 22 ट्रेनें रद, जानें कब और किधर...

 

  • त्योहारों के इस सीजन में वाराणसी जाना होगा मुश्किल 22 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में की गयी रद्द

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। यात्रीगण कृपया ध्यान दें कि अब पर्व त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है। कई ट्रेनों में दुर्गा पूजा से लेकर छठ और दीपावली में स्लीपर से लेकर एसी तक किसी भी क्लास में टिकट उपलब्ध नहीं है और कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में  सितंबर से लेकर मध्य अक्टूबर तक वाराणसी जाना मुश्किल होगा। 1 सितंबर से वाराणसी यार्ड में होने वाले री-मॉडलिंग के कारण रेलवे ने कुछ और ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तन करने की घोषणा कर दी है। 

कोडरमा गया जक्शन होकर गुजरने वाली दुर्गियाना, हावड़ा-लालकुआं और हावड़ा से बीकानेर जाने वाली प्रताप एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द की गई है। वहीं  हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, नीलांचल और कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस सितंबर व अक्टूबर की अलग-अलग तिथियों में वाराणसी नहीं जाएंगी।

रद की गई ट्रेनें 

  • 12371 हावड़ा-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस 2 व 9 अक्टूबर को रद्द 
  • 12372 बीकानेर-हावड़ा प्रताप एक्सप्रेस 5 व 12 अक्टूबर को रद्द

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, नहीं जाएंगी वाराणसी 

  • 12381 हावड़ा -नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 20, 21, 24, 27 व 28 सितंबर और 1, 4, 5, 8, 11, 12 व 15 अक्टूबर 
  • 12382 नई दिल्ली -हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 22, 25, 26 व 29 सितंबर और 2 3 6, 9, 10 व 13 अक्टूबर 
  • 12875 पुरी-आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 व 29 सितंबर और 1, 3, 6, 8, 10, 13 व 15 अक्टूबर 
  • 12876 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 12,15,17, 19, 22, 24, 26 व 29 सितंबर और 1, 3, 6, 8,10, 13 व 15 अक्टूबर 
  • 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 21 व 28 सितंबर और 5व 12 अक्टूबर - 13168 आगरा कैंट कोलकाता एक्सप्रेस 23 व 30 सितंबर और 7 व 14 अक्टूबर
  • 25 दिनों तक दून एक्सप्रेस धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस दोनों ओर से 25 दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 
  • 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक हावड़ा से आसनसोल, बरौनी, हाजीपुर, चंद्रपुरा, गोरखपुर व अयोध्या होकर चलेगी। 
  • वापसी में 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अयोध्या, गोरखपुर, चंद्रपुरा, हाजीपुर, बरौनी व आसनसोल होकर चलेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse