टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। सावन के पवित्र माह में भगवान भोले की पूजा-अर्चना को लेकर जिले भर के शिवालयों में जहां लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं हजारों की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्त शहर के रास्ते बाबा धाम देवघर आते जाते रहे। इस वर्ष श्रावण माह के दौरान एक माह पुरषोत्तम माह भी रहा।
ऐसे में पुरे दो माह बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए कांवरियों का शहर के रास्ते आना जाना जारी रहा। तो वहीं कांवरियों के सेवा के लिए बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में शिव वाटिका परिवार के द्वारा पिछले 9 वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी कांवरियो के लिए निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन हुआ।
इस आयोजन में करीब 32 हजार कांवरियों को सेवा दी गयी। शिव वाटिका में कांवरियों के लिए ठहरने के साथ ही महाप्रसाद की नि:शुल्क सेवा दी जा रही थी। यहीं नहीं श्रावन मास के पूरे दो माह तक प्रत्येक संध्या विभिन्न कलाकारों ने संगीतमय भजनों का कार्यक्रम का भी आयोजन किया था।
श्रावण माह को लेकर वाटिका परिसर में विभिन्न देवी देवताओं का भव्य दरबार सजा था। जहां प्रतिदिन पुजारी सत्यनारायण पांडेय के द्वारा पूजा अर्चना कराई जाती थी। तो संध्या में राजा चौरसिया, बिनोद चौरसिया, आराधना सिंह, सुमन सोनकर सहित अन्य भजन गायक अपने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से मौजूद कांवरियों की थकान दूर करते हुए भक्ति के सागर में गोता लगवाते रहे।
शिव वाटिका के संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि सावन माह के प्रारंभ होने के साथ ही रांची-पटना रोड से गुजरने वाले कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा की भी शुरुआत की गयी थी। इस वर्ष पुरषोतम मास होने के कारण श्रावन मास 60 दिनों का रहा। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लगातार बाबा के भक्तों के लिए निशुल्क सेवा दी जा रही है।
सावन माह में वाटिका में कांवरियों के लिए ठहरने के साथ ही भोजन की भी नि:शुल्क सेवा उपलब्ध है। इसके साथ ही कांवरियों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों के द्वारा उपलब्ध करायी गयी। नि:शुल्क सेवा शिविर में झारखंड के साथ ही बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के भी शिव भक्त शामिल हुए और सेवा का आनंद उठाया।
ज्ञात हो कि श्रावन मास में जिले के विभिन्न धार्मिक संगठन के द्वारा भी वाटिका परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। वहीं दो माह के निशुल्क सेवा शिविर का समापन सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ हुआ। सेवा शिविर में डॉ हरिदर्शन सिंह, डॉ अरुण कुमार अबोध, डॉ सागरमणि सेठ सहित कई डॉक्टर अपनी सेवा दी।
वहीं शिव वाटिका परिवार के पवन सिंह, रिकेश कुमार रिंकू, रंजीत भदानी, शशि लोहानी, पप्पू भदानी, वेद भदानी, रवि लोहानी, गौतम वैश्यकियार, विजय कपसीमे, सपन कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार, ओमप्रकाश, साहिल भदानी, रितेश लोहानी, आत्माराम शर्मा, अमित कुमार, आदित्य सेठ, प्रदीप कंदोई, राधेश्याम मोदी, राजन शर्मा, मोहन गोप, सुनील भदानी, चंदन मोदी, संतोष कुमार, शिबू कुमार, अरविंद कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse