एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू/ रांची। थाना क्षेत्र के छापर में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार छापर निवासी अशोक लोहार (35) चुरूगढ़ा से शुक्रवार बाजार करके मोटरसाइकिल से अपने साथी अमर लोहार (30) के साथ अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान छापर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार अशोक लोहार और अमर लोहार को अपने चपेट में ले लिया।
जिससे घटनास्थल पर ही अशोक लोहार की मौत हो गई। जबकि अमर लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत को कराया और शव को बुढ़मू थाना लायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse