जोरों से चल रही मेन रोड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की तैयारी

 

  • 7 सितंबर को गंगा अभिनंदन स्तुति का होगा भव्य कार्यक्रम संग होगी फूलों की वर्षा 
  • 6 व 7 सितंबर को होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव के निमंत्रण के लिए जनमानस के बीच भेजा जा रहा एल ई डी  प्रचार वाहन 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक मेन रोड में 6 व 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा।  

रांची शहर के आसपास श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की सूचना के लिए जन मानस को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आज मेन रोड स्थित आयोजन स्थल से एल ई डी प्रचार वाहन को अध्यक्ष मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, संजय जायसवाल,पूनम आनंद सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने रवाना किया। 

उपरोक्त एलइडी प्रचार वाहन के माध्यम से 6 एवं 7 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की पूरी सूचना लोगों के बीच रखी जाएगी और लोगों को आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया जायेगा। यह प्रचार रात्रि में भी लोगों को दिखेगा। 

समिति के संरक्षक संजय सेठ व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 7 सितंबर को आयोजन स्थल पर मां गंगा की भब्य झांकी बनेगी जो अद्भुत और आकर्षण का केंद्र रहेगी। राज्य सहित बाहर के कलाकारों द्वारा गंगा अभिनंदन स्तुति का कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे प्रारंभ होगा। 

इसी के साथ कलाकारों के द्वारा मां गंगा को समर्पित गंगा अभिनंदन स्तुति नृत्य का प्रदर्शन भी भव्य रूप में किया जाएगा जो अपने आप में अद्भुत रहेगा। वेदों मंत्रोचारण व शंख, मृदंग के ध्वनि के साथ पुष्पों की भी वर्षा भी कार्यक्रम में होगी। इस भावपूर्ण फूलों की वर्षा में आप सभी धर्म प्रेमी भी शामिल हो सकते हैं। 

मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने आग्रह किया है कि आप भी  मा गंगा को  पुष्प समर्पित कर सकते है  7 सितंबर को आप अपने-अपने घरों से  यथा संभव फूल लेकर कार्यक्रम स्थल में आवे और गंगा स्तुति अभिनंदन के समय आप भी समर्पित भाव से मां गंगा पर फूलों की वर्षा से अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर कार्य जोर-शोर से चल रहा है। 

प्रचार वाहन रवाना करने वालों में अध्यक्ष मुकेश काबरा, संजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, सतीश सिंहा, तुषार विजयवर्गीय, मनीष लोधा, अमित चौधरी, पूनम आनंद, अशोक पुरोहित, रामा शंकर बगड़िया, संतोष सेठ, विजय ओझा, नीरज कुमार, राहुल सिंहा (चंकी), राजू रजक, सतेन्द्र सिंह(गुड्डू) नंद किशोर चंदेल सहित कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार (9431325438) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse