एनएमओपीएस/झारोटेफ जिला इकाई कोडरमा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली के एक वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर किया सेलिब्रेशन

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। एनएमओपीएस/झारोटेफ जिला इकाई कोडरमा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली  के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय झंडा चौक पर केक काटकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के सभी सरकारी कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई व केक खिला कर खुशी जाहिर की। 

ओपीएस बहाल करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर वासुदेव राम ने कहा कि जिस प्रकार से झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को पेंशन की पुनर्बहाली की है। हमसब इसे केंद्र सरकार से भी पारित करायेंगे।

मौके पर मनोज बाजपेई कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी, कपिलदेव यादव, गिरधर प्रसाद, मुनेश कुमार पियूष पानी, नारायण रजक, अरुण कुमार, राणा पवन, सुरेश कुशवाहा, गुंजन कुमार, सुभाष कुमार यादव, धीरेंद्र सिंह, भोला साव, सुखदेव राय, नंदकिशोर कुमार, सरिता कुमारी, राजेंद्र मंडल, जयकांत तिवारी, राजाराम निराला, मनोज कुमार राम, कुमारी निभा, प्रतिमा कुमारी, वीरेंद्र दास, शिवलाल कुमार यादव, विद्या प्रकाश के अलावा राज्य सरकार के सभी कर्मी काफी संख्या में उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse