नेत्र चिकित्सा शिविर में 33 लोगों ने करायी जांच

 

10 का होगा नि:शुल्क आपरेशन 

प्रेरणा शाखा ने नयन आई अस्पताल में लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में नयन नेत्र  अस्पताल में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 33 लोगों ने आंखों की जांच करायी, जिसमें 10 लोगों में मोतियाबिंद का लक्षण पाया गया। जिसमें 10 लोगों का आयुष्मान के तहत नि:शुल्क आपरेशन अलग-अलग तिथियों में किया जायेगा। 

नेत्र चिकित्सक डॉ आशीष कुमार ने नेत्र की जांच की और कहा कि मनुष्य के जीवन का अहम अंग नेत्र है। आंखों के जरिये ही सारे जहां को देखा जाता है। जिसकी सुरक्षा खुद करनी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चे आज मोबाइल के जरिये पठन-पाठन कर रहे हैं। जिससे उनकी आंखें विकराल रूप ले रही है। 

ऐसे में समय- समय पर जांच करने की आवश्यक्ता है। प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि इस तरह के शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक साबित होता है। जागरूकता से ही हम समय रहते इसका इलाज करा सकते हैं। 

नयन नेत्र अस्पताल के प्रबंधक राकेश कुमार सुरेका ने कहा कि प्रेरणा शाखा का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह आई अस्पताल आयुष्मान से सूचीबद्ध है और इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा है। 

मौके पर प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, परियोजना निदेशक रश्मि गुटगुटिया, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, सरिता अग्रवाल, वृद्धा आश्रम की वार्डेन स्वेता सिंह, कॉन्सेलेर स्वीटी गुप्ता, तकनीशियन स्वेता साह, फरहीन नाज, सहायक राजीव गुप्ता, नीलम सिंह, मासूम अंसारी, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse