बस स्टैंड में शव मिलने से धुर्वा में सनसनी

 

  • रांची के धुर्वा बस स्टैंड पर एक शव बरामद, हत्या की जतायी जा रही आशंका

टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा बस स्टैंड से शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान हरसेर निवासी राज कुमार बड़ाइक के रूप में हुई है। वह बिजली मिस्त्री का काम किया करता था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आये। 

इस दौरान मृतक के परिजनों ने थाना में प्रदर्शन किया और फिर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने के फिराक में है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का काम धुर्वा इलाके में नहीं चल रहा था। 

ऐसे में वह एक ठेकेदार के यहां काम किया करता था। ऐसी स्थिति में राज कुमार का शव धुर्वा बस स्टैंड के पास कैसे आया। उन्होंने दावा किया है कि राज कुमार की हत्या कर शव को बस स्टैंड में लाकर फेंका गया है। परिजनों के बयान पर धुर्वा में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। 

इस मामले को लेकर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि राज कुमार एक ऑटो से बस स्टैंड पर उतरा था, जिस वजह से पुलिस अब ऑटो चालक की तलाश कर रही है। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, तो वहीं थाना प्रभारी नंदन सिन्हा ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse