गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर बवाल

 

  • देवरी में ट्रक की चपेट में आ गया था बाइक सवार युवक, मौत के बाद सड़क जाम

टीम एबीएन, गिरिडीह। गिरिडीह जिला अंतर्गत चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में मकडीहा गांव के 24 वर्षीय युवक टिंकू यादव उर्फ कारु यादव की मौत हो गयी।

बताया गया कि देवरी थाना क्षेत्र की नेकपुरा पंचायत अंतर्गत मकडीहा गांव निवासी बंशी यादव का पुत्र टिंकू यादव शुक्रवार की शाम जरूरी कार्य से चतरो बाजार गया था। रात में वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। 

इसी क्रम में मकडीहा के पास ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इधर, युवक की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 

सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में देवरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। 

बताया गया कि मृतक टिंकू सूरत में रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार को ही वह सूरत से अपने गांव लौटा था। इधर, सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके पर कांग्रेस नेता धोकल दास ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse