टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा एवं श्री अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 19 और 20 सितंबर को श्री अग्रासेन भवन में आयोजित किया जायेगा। इस शिविर को लेकर दोनों संगठनों की बैठक हुई और इसके बाद पोस्टर का विमोचन किया गया।
प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया सचिव सारिका लड्ढा तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि मानवता की सेवा ही मंच और समाज का मुख्य उद्देश्य है। समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों को इसका लाभ मिले। इसके लिए जिलावासियों को इसके प्रचार प्रसार करने का अपील की है।
उन्होंने बताया कि नि:शुल्क जांच हेतु मरीज अपना आधार का कार्ड का फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साईज का दो फोटो पंजीकरण 15 सितंबर तक करा लें। इसके लिए संपर्क सूत्र 8210 111816, 82106 582983, 96610 82222, 91357 80956, 94311 53874 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर में कैलिपर्स वैशाखी कान की मशीन, हाथ पैर साइज के अनुसार अंग लगाया जायेगा।
इसके लिए एक वाहन श्री अग्रसेन भवन के बाहर रहेगा और साइज के अनुसार इसे बनाया जायेगा और उसे हाथों हाथ उपलब्ध करा दिया जायेगा। कार्यक्रम की संयोजक नेहा हिसारिया और आशा बजाज प्रेरणा शाखा की ओर से बनाये गये हैं।
इधर, विमोचन के मौके पर अग्रवाल समाज के सहसचिव अरविंद चौधरी सदस्य संजय अग्रवाल, संतोष लड्ढा संजय नरेडी, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सदस्य प्रगति चौधरी स्नेहा अग्रवाल उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse