टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग भी की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। रक्षा बंधन के अवसर पर उनके आवास पर आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं उन्हें राखी बांधने के लिए एकत्र हुई थीं।
वहीं रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
भाजपा नेता ने रक्षाबंधन के अवसर पर गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse