झारखंड : 24 में से 16 जिलों में डेंगू का प्रकोप

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कुछ सप्ताह पहले तक गिनती के तीन से चार जिलों में डेंगू के मरीज थे। लेकिन पिछले दिनों जमशेदपुर में डेंगू आउट ब्रेक के बाद रांची-साहिबगंज में भी बड़ी संख्या में डेंगू संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 

अब स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े के अनुसार 24 में से 16 जिलों में डेंगू के कंफर्म एक्टिव केस हैं। 30 अगस्त 2023 तक के सरकारी आंकड़े के अनुसार, सबसे ज्यादा 192 डेंगू संक्रमित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में है। वहीं रांची में 22 और साहिबगंज में 30 डेंगू के एक्टिव केस हैं।

इसके अलावा चतरा में तीन, देवघर में दो, दुमका में एक, गिरिडीह में 05, हजारीबाग में 04, जामताड़ा में 01, खूंटी में 02, कोडरमा में 01, पलामू में 08, रामगढ़ में 03, सरायकेला में 08, सिमडेगा में 02 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 डेंगू संक्रमित हैं। जमशेदपुर में इस वर्ष डेंगू से दो मौत की खबर है, लेकिन इसकी अभी तक कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse