टीम एबीएन, कोडरमा। प्रेरणा शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने झुमरी तिलैया के वृद्धाश्रम एवं कोडरमा आरपीएफ के जवानों को राखी बांधकर एक सराहनीय प्रयास किया। रक्षाबंधन पर जवानों और वृद्ध जनों की कलाइयां नहीं रही सुनी।
प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन मना कर काफी सुकून मिल रहा है, और सभी खुशी और आनंदित भी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहन के आपसी प्यार और सम्मान का प्रतीक है, जो रिश्तो को मजबूत करता है।
इस समागम में बुजुर्ग इतना भावुक हो गये कि वह अपने आंखों को छलकाने से रोक नहीं पाये। बुजुर्गों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि इस पर्व पर उनके आगे पीछे रिश्तेदार का जमावड़ा रहता था। आज उसकी सुध लेने वाला नहीं है।
इधर, सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि अंजान रिश्तों में जज्बात का रक्षाबंधन मना कर खुशी हो रही है। पवित्र रिश्तो का इस त्यौहार का साल भर इंतजार रहता है। दिलचस्प बात यह है कि वृद्धा आश्रम में बहन भाई का कोई खूनी रिश्ता तो नहीं है और प्रांत भाषा, जाति धर्म सब अलग और अनजान हैं। बावजूद इसके अंजान रिश्तों में बंधन है।
इस उत्सव में महिलाओं ने थाली सजायी और बिना किसी परिचय के भाइयों को राखी बांधकर स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। मौके पर वृद्धा आश्रम की वार्डन श्वेता सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से वृद्धजनों को परिवार से बिछड़ने का कोई गम नजर नहीं आता है और समय-समय पर सभी पर्व त्यौहार में यह लोग शामिल हो रहे हैं।
मौके पर वृद्धजनों ने जवाहरलाल वर्मा, अमित कुंडू, तापस कुंडू, नंदलाल तिवारी, तुलसी पंडित, मुरारी राम, आशा निरंजन, हेमंती देवी, पूनम देवी, इंदौर कौर, धर्मशिला देवी, कृष्णा पंडित के अलावा प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, वीना जैन, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, आशा बजाज, श्वेता गुटगुटिया आदि उपस्थित थे।
वहीं कोडरमा रेलवे स्टेशन आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर वहां उपस्थित जवानों को भी आधी आबादी ने रक्षा सूत्र बांधा और कहा कि एक तरफ बहनों को अपने भाई की याद आ रही थी, तो दूसरी तरफ आरपीएफ के सगी बहनों की कमी नहीं खल रही थी।
उन्होंने कहा कि देश सेवा के कारण यह जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं और घर नहीं जा पाये। रक्षाबंधन पर कलाइयां सुनी ना रहे इस बात का भी ध्यान रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाखा की सदस्यों ने मिठाई बाटी और आशीर्वाद भी लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse