कोडरमा जिले में 72 करोड़ की लागत से नया एलटी केबुल स्मार्ट मीटर और ट्रांसफर्मर लगायेगा बिजली विभाग

 

  • हजारीबाग के महाप्रबंधक ने राजस्व बढ़ाने एवं ओटीएस का लाभ ग्राहकों को उपलब्ध कराने को लेकर की झुमरी तिलैया में बैठक

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झारखण्ड उर्जा विकास लिमिटेड हजारीबाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति अशोक कुमार ने  झुमरी तिलैया विधुत कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया और राजस्व बढाने के साथ-साथ ग्राहकों को कई मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि ओटीएस एक मुस्त निपटारा योजना के तहत ग्राहकों को लाभ पहुचाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया ताकि जन उपभोक्ताओं को बकाया है उन्हें उनका लाभ मिल सके। वहीं लोड का सेशन बढाने की बात कही। 

कहा कि जो उपभोक्ता एक वाट दो 5 वाट या उससे अधिक वाट का कनेक्शन ने रखे हैं। इसके बावजूद अगर वो क्षमता के अधिक विधुत का उपयोग कर रहे हैं तो वो लोड को बढाये। इसके लिए वो स्वयं घोषणा पत्र भी विभाग को दें और अधिक लोड पकड़ा गया तो उप पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

वहीं सही जानकारी मिलने के बाद उस क्षेत्र में लोड के अनुसार ट्रांसफर्मर की संख्या बढायी जायेगी। उन्होंने राजस्व बढाने के लिए भी दिशा निर्देश दिया। वहीं आरडीएस योजना के तहत कोडरमा में 72 करोड की लागत से नये कार्य मशलन एलटी केबुल लगाने स्मार्ट मीटर लगाने ट्रांसफर्मर की संख्या बढाने की भी बात कही। 

उन्होंने उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सही ढंग से मिले इसके लिए कई दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर उपमहाप्रबंधक राजस्व मुकुल गोडवेर अधीक्षण अभियंता सुधाशु कार्यपालक अभियंता सुब्रतों बनर्जी एसडीओ गजेन्द्र टोपो कोडरमा डोमचांच के एसडीओ संदीप कुमार जेई उज्जवल तिवारी करवा उरांव विभाग के बिलिंग एंजेशी का इंचार्ज गणेश दास उपस्थित थे।

  • 681 उपभोक्ताओं का काटा गया इस माह कनेक्शन 75 उपभोक्ताओं पर किया गया एफआईआर

अधीक्षण अभियंता सुधाशु कुमार ने कहा कि इस माह के 29 अगस्त तक 681 उपभोक्ताओं का बकाया रहने के वजह से विधुत कनेक्शन काटा गया। इन उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 63 लाख 17 हजार का बकाया था। वहीं 29 अगस्त तक जिले के विभिन्न घरेलु एवं दुकानदारों पर अनावश्यक रूप से

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse