लचर बिजली व्यवस्था को लेकर डीसी से मिलीं शालिनी गुप्ता

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया के लक्षण बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता कोडरमा के डीसी मेघा भारद्वाज से मिली। उन्होंने उपायुक्त के सामने बिजली के अभाव में उत्पन्न समस्याओं को रखा और व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। 

शालिनी गुप्ता ने कहा कि बिना सूचना के कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहना, कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहना, मेंटेनेंस के नाम पर भी बिजली काटना आम बात है। बिजली संकट से न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि उनका जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बच्चों की पढ़ाई के साथ ही छोटे उद्योग धंधे और व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके साथ ही बिजली संकट के कारण शहर वासियों को पेयजल की भी नियमित आपूर्ति भी नही हो पा रही है। 

बता दें कि पिछले दो दिनों से शहर में जलापूर्ति नहीं हुई है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने डीवीसी व विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए मामले के निष्पादन की बात कहीं। 

एक बातचीत के दौरान जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा के आजादी के 77 वर्षों बाद में लोग पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में क्षेत्र के विकास की कल्पना कैसे की जा सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse