टीम एबीएन, गिरिडीहा/ कोडरमा/ रांची। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार, बहू एवं बेटियों के साथ दुराचार जैसी घटनाएं बढ़ गयी है।
अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि राज्य में कोयला, बालू, पत्थर, अबरख एवं अन्य खनिज संपदाओं की लूट मची है।
भय, भूख, जल, जंगल, जमीन की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को बेच रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने ही नाम पर खनिज संपदा को लीज करते हैं। राज्य के गरीबों के नाम लीज नहीं होती है। ऐसी सरकार को हटाने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य को खोखला कर रही है। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात की गयी थी। नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगार युवकों को 5 हजार रुपये देने की बात कही गयी थी, लेकिन अब तक न 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी गयी और न ही 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता।
इसके पूर्व हेमंत सोरेन के पिता ने भी झारखंड को बेचने का काम किया था। राज्य में गठबंधन कर बालू की लूट की जा रही। झारखंड से बाहर दूसरे राज्य बालू बेचा जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse