रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सबके जीवन में खुशियां लाये : हेमंत सोरेन

 

हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट संदेश में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं। बता दें कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है। 

हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके लंबे जीवन की कामना करती हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse