टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाजसेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) रांची ने सभी प्रबंधन कार्यक्रमों के बैच 2023-25 के छात्रों के लिए फ्रेशर्स-डे का आयोजन किया।
ये कार्यक्रम रूरल मैनेजमेंट प्रोग्राम, फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम, मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम, और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के छात्र-छात्राओं के स्वागत में क्रमश: 23 से 26 अगस्त के बीच आयोजित की गयी।
कार्यक्रम का उद्देश्य नये बैच की इस यात्रा को यादगार बनाने और कुछ खूबसूरत यादों को संजोना था। इस कार्यक्रम में निदेशक, सहायक निदेशक, डीन एकेडमिक्स, सभी कार्यक्रमों के प्रमुख, फैकल्टी, स्टाफ, और प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और एक्सआईएसएस के निदेशक, डॉ जोसेफ मारियानस कुजूर एसजे के स्वागत भाषण के साथ हुई, जहां उन्होंने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए संस्थान के मूल्यों और दृष्टिकोण पर जोर दिया।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक्सआईएसएस एक शैक्षणिक संस्थान से कहीं अधिक है। यह मूल्यों और अपनेपन का स्थान है। डॉ कुजूर ने सभी से आग्रह किया कि वे खुद को खोजने के लिए अपने अंदर खोजें और अपनी विविध प्रकृति को पहचानें। उन्होंने सभी से सीखने और बढ़ने की उनकी उत्सुकता के लिए सराहना व्यक्त की।
एक्सआईएसएस के सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा- संस्थान के दृष्टिकोण और मिशन के साथ हमारे दृष्टिकोण को संरेखित करना महत्वपूर्ण है, जो एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का संकेत है।
एक्सआईएसएस में हम निरंतर सीखने, समझने और पुन: सीखने के मंत्र को अपनाते हैं, जो निश्चित ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में कई नृत्य एवं गाने की प्रस्तुतियां दी गयी। छात्रों ने मेरीजान, कजरारे, सोचा है जैसे गीतों पर नृत्य किये गये और अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एमबीए लाइफ और लाइफ ऐट एक्सआईएसएस विषय पर स्किट का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही ढेर सारी मस्ती और खेल भी हुए। इसके पश्चात सभी कार्यक्रमों के मिस्टर एंड मिस फ्रेशर की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का आयोजन सभी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse