एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही। रांची-पटना नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा हुआ है। हादसा चरही घाटी में हुआ है। अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर घाटी क्षेत्र में पलट गया। जिसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गयी। इस आग में टैंकर चालक की जलने से मौत होने की सूचना है।
हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। घाटी में दुर्घटना में कारण नेशनल हाइवे पर आवागमन बाधित है। मिली जानकारी के अनुसार रांची-पटना मुख्य मार्ग पर चरही घाटी में हजारीबाग की ओर से रांची की ओर जा रहा है पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भीषण आग लग गयी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि किसी की हिम्मत नहीं हुई टैंकर के नजदीक जाने और चालक और खलासी को निकालने की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है और ना ही यह कोई बता रहा है कि चालक और खलासी का क्या हुआ।
हजारीबाग जिला के चरही थाना क्षेत्र और मांडू थाना क्षेत्र के बीच पड़ने वाली घाटी में पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी के बीचों-बीच पलट गया। एक जोरदार आवाज के बाद टैंकर में चंद सेकंड में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि आगे-पीछे चल रही गाड़ियां इसकी चपेट में नहीं आयी।
आग की वजह से दोनों ओर आवागमन बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय ने बताया कि वह टैंकर के आगे आगे था अचानक आवाज हुई और पीछे मुड़कर देखा तो भीषण आग की लपटें दिख रही थी। आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर और खलासी को मौका ही नहीं मिला, उसमें से निकलने का।
संभवत: दोनों की जलने से मौत हो गयी। घटना के बाद चरही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अभी हताहत या जिंदा जलाने की कोई पुष्टि नहीं कर रही है। अभी नेशनल हाइवे 33 पर आवागमन पूरी तरह बाधित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse