टीम एबीएन, लोहरदगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत मंगलवार देर शाम राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक श्रीराम मंदिर और दुगार्बाड़ी में झारखंड के कल्याण सुख और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबों के आदर्श हैं। झारखंड के वन क्षेत्र के साथ गिरि कंदराओं से उनके वनवास काल से ही उनका गहरा संबंध रहा है। इस बात का उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। श्रीराम सबके तारणहार हैं और देवी दुर्गा न्याय और सबका कल्याण करने वाली है।
राज्य के सभी नागरिकों का कल्याण हो, इस उद्देश्य से मंगलवार को श्री राम मंदिर में श्री राम दरबार का दर्शन किया गया। उनकी पूजा अर्चना की गयी। मौके पर सांसद के साथ अन्य लोगों के अलावा राजू चक्रवर्ती, पंकज कुमार, अनिल साहू, मनोज पाल, सुखविंदर सिंह, शशि भूषण, मनोज पाल, कुमुद कुमार, मुन्ना सिंह, अवधेश साहू आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse