टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया की अध्यक्षता में मारवाड़ी भवन के समिति कार्यालय में संपन्न हुई।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी सहायक समिति रांची की साधारण सभा एवं समिति की निर्वाचन सत्र-2023-25 का चुनाव 1 अक्टूबर को मारवाड़ी भवन में होगा।
इस चुनाव हेतु कमल कुमार केडिया को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। श्री केडिया ने निर्वाचन सहयोगी के रूप में राजेंद्र केडिया पवन शर्मा एवं विनोद जैन को नियुक्त किया है।
समिति के सचिव कौशल राजगढ़िया ने बताया कि मारवाड़ी सहायक समिति के चुनाव में सत्र 2023 - 25 के लिए संस्था के पदाधिकारीयों मे अध्यक्ष-एक, उपाध्यक्ष दो, उप सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक एवं बीस कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होगा।
बैठक में समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse