टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से मंगलवार को एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था लिंग्विस्टिक एन्ड इंग्लिश लैंग्वेज स्टडीज (भाषा विज्ञान एवं अंग्रेजी भाषा का अध्ययन)। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ विष्णुचरण महतो।
अपने उद्बोधन में डॉ विष्णु चरण ने अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति, विकास एवं उसके कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हम जिस भाषा के साहित्य को पढ़ते हैं उसकी संस्कृति को जानना चाहिए। भाषा विज्ञान के अध्ययन के क्रम में ध्वनि विज्ञान, पद विज्ञान, वाक्य विज्ञान और अर्थ विज्ञान का ज्ञान होना आवश्यक है, तभी भाषा विज्ञान का सही अध्ययन किया जा सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि दो अंग्रेजी भाषियों की भाषा एक होने पर भी सामाजिक दृष्टि से स्तरित होती है। यह स्तर भेद शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, बौद्धिक आदि कारणों से होती है। कार्यक्रम में आगत अतिथि का स्वागत व विषय -प्रवेश / विषय परिचय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ईवा मार्ग्रेट हांसदा ने किया।
अतिथि का परिचय डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने कई प्रश्न किये। जिसका विषय विशेषज्ञ ने समुचित उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ निधि सिंह ने की।
धन्यवाद ज्ञापन प्रो आरोही प्रीति सोरेन ने किया। मौके पर डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ सुषमा केरकेट्टा, प्रो अदिति लाया टोप्पो, डॉ अब्दुल बासित, डॉ प्रशांत गौरव सहित स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse