विक्षिप्त अनाथ मनीषा पोद्दार पंचतत्व में विलीन

 

टीम एबीएन, रांची। आज मंगलवार 29 अगस्त 2023 को निर्मल हृदय रांची में प्रात: अनाथ विक्षिप्त हिंदू महिला मनीषा पोद्दार (44) का प्राकृतिक कारणों से देहावसान हो गया। आज हरमू घाट रांची पर दोपहर 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को विश्व हिंदू परिषद के रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने विधिवत कर्मकांड और रीति रिवाज से मुखाग्नि देकर पंचतत्व में समर्पित किया। 

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अखिल भारतीय नारनौली महासभा के कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल द्वारा शवदाह की सारी व्यवस्था की गयी। 

उनके साथ विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, रांची विभाग सेवा प्रमुख राजेंद्र प्रसाद सिंह मुंडा, राजेश अग्रवाल, संजीत अग्रवाल, मनीष कुमार के अतिरिक्त रांची शोभा (डोम समाज) समिति के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कल्लू मिंज, आशीष मिंज, विजय मिंज के साथ-साथ कैलाश केसरी के साथ आये सभी विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

शोभा समिति (डोम समाज) रांची (जो राजा हरिश्चंद्र के वंशज डोम समाज से हैं) के वरिष्ठ सदस्य राजदेव ने बताया कि घाट पर अनाथ हिंदुओं के शवदाह में बढ़-चढ़ कर सहयोग देने का समिति के सदस्यों ने प्रण किया है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse