एबीएन सोशल डेस्क। अगले वर्ष आम चुनाव है। जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। लोगों को लुभाने के लिए सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती कर सकती है। इस फैसले के बाद आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।
राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था।
बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है तो दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse