पलामू : कार ने 17 लोगों को रौंदा, तीन की मौत

 

टीम एबीएन, पलामू। जिले में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में एक कार ने करीब 17 लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

घटना के बाद कार सवार फरार हो गये। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच चीख पुकार मच गयी। इसकी जानकारी जैसे ही उनके गांव पहुंची पूरे इलाके में मातम फैल गया। जानकारी के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद ग्रामीण एक साथ सड़क किनारे खड़े थे। 

इसी दौरान डाल्टनगंज गढ़वा रोड पर गढ़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने करीब 12 लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं, हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद कार सवार लोग फरार हो गए है। इस घटना में मृतक उदल चौरसिया, रोहित चौरसिया रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं। जबकि मृतक दीनानाथ महतो ऊर्फ मधु मेहता बरांव की रहने वाले हैं। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है, कार मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse