टीम एबीएन, पलामू/ रामगढ़। पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर से सोमवार की रात गायब हुए पलामू एजेंसी के मैनेजर मंगलदेव सिंह को रामगढ़ से बरामद किया। मंगल देव सिंह खुद ही अपहरण का साजिशकर्ता निकला।
एसडीपीओ आईपीएस ऋषभ गर्ग ने खुलासा करते हुए कहा कि बैंक से लोन लेने के दबाव में खुद का अपहरण का नाटक रचा था। मेदिनीनगर पलामू एजेंसी में मैनेजर के पद पर मंगल देव सिंह काम करता है। सोमवार को वह दुकान का दो लाख रुपये बैंक में जमा करने को लेकर निकला था।
मंगल सिंह के पिता अवतार सिंह ने इस मामले में बेटे का अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस अब दोनों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने में जुटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse