जल्द दें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों का कार्ड : उपायुक्त

 

ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया को करायें प्रभावी

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। उपायुक्त-सह- जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शशि रंजन ने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत आच्छादित लाभुकों का ई- केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को प्रभावी करने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने पलामू सिविल सर्जन, जिलाअंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि अपने प्रखंडों के वैसे गांव जहां अब तक ई-केवाईसी के माध्यम से लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्गत नहीं किया गया है, उन्हें एवं आदिम जनजातियों के परिवार के सदस्यों के साथ अन्य लाभुकों को ई- केवाईसी करने की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से करना सुनिश्चित करें। 

उपयुक्त शशि रंजन ने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से अच्छादित करें, ताकि जरूरत के अनुरूप उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराकर मदद किया जा सके। उन्होंने अभियान चलाकर वृहद रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने  एवं ई- केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने जिले के विश्रामपुर, चैनपुर, छतरपुर, हरिहरगंज, हुसैनाबाद, मनातू, मेदिनीनगर, नीलांबर- पीतांबरपुर (लेस्लीगंज ) पांकी एवं पाटन प्रखंड क्षेत्रों में कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने की गति को तेज करने का निर्देश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse