झुमरी तिलैया : शैमरॉक गुरुकुल में धूमधाम से मना 12वां राष्ट्रीय खेल दिवस

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शैमरॉक गुरुकुल में 12वां राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षकों ने बच्चों को भिन्न भिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल के महत्व को बतायी।

सभी शिक्षकों ने अलग-अलग खेल के मॉडल को खुद से बनाया और विद्यालय परिसर में उस खेल के बारे में महत्वपूर्ण नियम व खिलाड़ियों के बारे में बच्चों को बताया।

जैसे कि खेल के मैदान का एरिया, खिलाड़ियों की संख्या, खेल का इतिहास, खेल के नियम तथा प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम आदि।

रागिनी सिंह ने टेबल टेनिस, संजीता और अंजली ने कबड्डी, एकता सिंह ने बैडमिंटन, श्रद्धा सुमन ने क्रिकेट, रानी कुमारी ने बैडमिंटन, श्रेया और प्रिया कुमारी ने फुटबॉल, लिली और वेदलाता ने एथलीट ट्रैक, उजमा परवीन ने चेस और प्राचार्या सीमा सिंह ने हॉकी का मॉडल बनाया।

प्राचार्या सीमा सिंह ने कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में शिक्षा को किताबों तक ही सीमित नहीं रख सकते हैं। हमें शिक्षा, कला और संस्कृति को ध्यान में रख कर भिन्न-भिन्न प्रकार के गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को आयोजित कर बच्चों में विकास करने की आवश्यकता है। 

प्राचार्या ने सभी बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया के अलग-अलग देश में ये दिन अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है।

हमारे भारत में इसे 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इन्हे हॉकी खेल के जादूगर के रूप में भी जाना जाता है। ये दिन देश के खिलाड़ियों और टीमों का सम्मान करने के उद्देश्य से हम मनाते हैं।

इस कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए निर्देशक पल्लव कुमार ने खेल के सभी मॉडल को देखा और शिक्षिका एकता सिंह के द्वारा बनाए बैडमिंटन खेल के मॉडल को सबसे बेहतरीन बताया और उन्हें पुरुस्कृत भी किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse