बाबूलाल के बयान ने झारखंड की राजनीति में मचायी खलबली

 

  • हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में जामताड़ा की जनसभा के साथ संथाल परगना के 18 विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया। 

बाबूलाल मरांडी ने बारिश के बीच जनसभाओं में हजारों की संख्या में शामिल होकर उनकी बातों को सुनने केज्ञलिए संथाल परगना की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह और समर्थन से संकल्प यात्रा अब जनसंकल्प यात्रा में बदल गयी है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा नीत अटल सरकार की देन है। भाजपा राज्य गठन से लेकर राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। लेकिन अलग राज्य की लड़ाई का ढिंढोरा पीटने वाले झामुमो कांग्रेस और राजद के लोगों ने क्या किया यह जानता जानती है।

ये झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वाले लोग है। कोई लाश पर बनने की कसम खाने वाले लोग हैं। शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल जाने की कहानी झारखंड की जनता जानती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग राज्य भी दिया और गांव, गरीब, किसान को विकास की मुख्यधारा से भी जोड़ा। 60 वर्षों तक कांग्रेस ने गांव में सड़क बिजली नहीं भेजी क्योंकि गांव में गरीब, दलित, पिछड़ा लोग रहते हैं। 

लेकिन अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव में विकास की नई क्रांति ला दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse