मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने किया खेलकूद कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 25 एवं 26 अगस्त को फिरायालाल चौक के पास क्रॉस कोर्ट में पहली बार रांची शाखा द्वारा स्क्वाश टूनार्मेंट का आयेजन किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान अविकल मस्कारा, द्वितीय स्थान अभिषेक जालान, तृतीय स्थान कुशल टेकरीवाल हुए इस टूनार्मेंट में रांची शाखा के कई सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सहयोग करता श्री आयुष बुधिया अंजनी इंटरप्राइजेज थे।

27 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रात: 6:30 बजे से अखिल भारतीय मारवाड़ी व मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम साइक्लोथोन का आयोजन किया गया है जिसके साइकिल पार्टनर फिटनेस प्रो थे।

यह आयोजन पूरे राष्ट्र में 800 शाखों के द्वारा एक साथ किया जाता है इस आयोजन में रांची शाखा के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी एवं यह रैली रिलायंस मार्ट कांके रोड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिरयलाल चौक पर इसका समापन किया गया। 

कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़ ने कहा इस रैली का यही उद्देश्य है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान कर पूरे देश भर में जागरूकता फैलाई जाए इस कार्यक्रम कि शुरूआत संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जाजोदिया, श्री मनीष लोधा एवं अध्यक्ष अमित चौधरी जी ने हरि झंडी दिखाकर रैली की शुरूआत की।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंच के खेलकूद प्रभारी श्री अभिषेक जालान एवं श्री चेतन पोद्दार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाखा पूर्व अध्यक्ष मुकेश जाजोदिया, मनीष लोधा, अध्यक्ष अमित चौधरी, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सचिव विकास गोयल, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़ सहित मंच बाजार कई सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता रमन बगड़िया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse