झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन जल्द

 

टीम एबीएन, रांची। जमीन-खरीद बिक्री मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन जल्द ही जारी किया जा सकता है। 14 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने के बदले सीएम की ओर से कानूनी रास्ता अपनाने से संबंधित पत्र इडी को भेजा गया था। 

इस पत्र के आलोक में इडी के वरीय अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। इडी की ओर से सीएम को पूछताछ के लिए दूसरी बार जल्द ही समन जारी किये जाने की संभावना है। 

इस बीच समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अदालत की शरण में जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाइकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने को लेकर उच्चस्तर पर मंथन जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse