टीम एबीएन, पलामू। पांकी थाना क्षेत्र इलाके में सगालिम के पिरी मोड़ के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार नाबालिगों को रौंद दिया है। हादसे में बाइक पर सवार दोनों नाबालिगों की मौत हो गयी है। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया है, जबकि सह चालक फरार हो गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। हादसे के बाद पांकी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि नाबालिकों को पहचान नहीं हो पायी है।
कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों नाबालिग आसपास ही रहते हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि डालटनगंज पांकी रोड पर जैसे ही ट्रक ने बाइक को रौंदा। वहां ग्रामीण पहुंच गये और ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है।
हालांकि लोगों की भीड़ को देखकर खलासी वहां से फरार हो गया। ड्राइवर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे मुखिया के पास रखा था। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दोनों नाबालिगों की मौके पर मौत हो गयी। फिलहाल, उनके पहचान की कोशिश की जा रही है। बाइक के नंबर के आधार पर दोनों ने मालिकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse