टीम एबीएन, रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल सी सी एल गांधीनगर में देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर कारगिल के वीर शहीद नागेश्वर महतो की पत्नी संध्या देवी मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।
प्राचार्य एस के सिन्हा ने देश की विविधता में एकता को परिभाषित करते हुए बच्चों में राष्ट्रीय भावना विकसित करने पर जोर दिया। इस उपलक्ष्य में जूनियर एवं सीनियर विंग के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय भक्ति को दर्शाने वाले अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
विद्यालय के एन सी सी विंग की टीम ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। विद्यालय की बैंड पार्टी ने मोहक वादन की प्रस्तुति दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse