टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने 38 हजार पदों पर नियुक्ति की घोषणा की। कहा कि अधियाचना झारखंड कर्मचारी आयोग को भेज दी गयी है।
शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति होगी। कहा कि नियुक्तियों में झारखंड के लोगों को उनका उचित हक मिले, इसे सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य्मंत्री ने कहा कि झारखंडवासियों की उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं।
उन्होंने इस अवसर पर अबुआ आवास योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत आगामी दो वर्षों में 15 हजार करोड़ करोड़ से ज्यादा खर्च कर जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मियों को बेहतर माहौल देने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध हैं। कहा कि आश्रित परिवारजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse