झारखंड : गवर्नर ने दुमका में किया ध्वजारोहण

 

  • बोले- संताल परगना में तेज हुई है विकास की गति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका/ रांची। पूरा देश आज यानी 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। दरअसल, वह सोमवार की शाम ही सड़क मार्ग से दुमका पहुंचे थे। 

राज्यपाल ने कहा दुमका में मल्टी इंजिन रेटिंग स्तर तक का कॉमर्सियल पायलट लाइसेंस यानी सीपीएल प्रशिक्षण प्रारंभ करने का प्रस्ताव डीजीसीए भारत सरकार को भेज दिया गया है। इसमें राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के कुल 15 युवाओं को शत प्रतिशत अनुदान पर सीपीएल प्रशिक्षण सहित एयरबस 320 स्तर के वायुयान पर टाइप रेटिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक प्रशिक्षु पर सरकार लगभग 61 लाख रुपये का व्यय वहन किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse