बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड रवाना

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन आयरलैंड है। आयरलैंड में भारतीय टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है और ये उसके लिए काफी अहम है। वो इसलिए क्योंकि इस सीरीज से उसे भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।

बताते चलें कि टीम इंडिया आयरलैंड रवाना हो चुकी है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो इस दौरे को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। बुमराह लंबे वक्त के बाद फिट होकर टीम में लौट रहे हैं। एशिया कप 2023 से पहले उनके लिए ये बहुत अहम सीरीज साबित होगी। 

यहां उनकी मैच फिटनेस का पता चलेगा। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वहीं कुछ खिलाड़ियों का इंडिया की जर्सी में मैच खेलने का सपना साकार होगा।

आयरलैंड सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टी-20- 18 अगस्त, मैलाहाइड
  • दूसरा टी-20- 20 अगस्त, मैलाहाइड
  • तीसरा टी-20- 23 अगस्त, मैलाहाइड

टीम इंडिया : जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह,संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse