टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15.8.2023 को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ राहुल रंजन थे। अपने मुख्य वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अगर आप दूसरे की आजादी को सम्मान दीजियेगा, तभी वह आपकी आजादी को सम्मान देगा।
हमारी सोच गुलामी की नहीं आजादी की होनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक डांस एवं गाना कि प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रिया, शमशेर, अपराजिता एवं ज्योति ने किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 2022-23 वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रार्थना की अगुवाई सुशीला कुजूर स्वागत भाषण संध्या कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन सौरव मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse